जिला अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ता की हत्या पर रोश व्यक्त किया

किसलय कुमार Wed ,07 Oct 2026 10:10:59 am Newsupdates

पटना।पटना जिला अधिवक्ता संघ ने 5 अक्टूबर को कटिहार मे हुए अधिवक्ता अंसारी की निर्मम हत्या पर रोश व्यक्त किया।संघ के महासचिव श्री अरविन्द कुमार जमुआर ने बिहार सरकार व प्रशासन से हत्या मे शामिल अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सज़ा देने की मांग की साथ हि साथ पीड़ित परिवार को उचित मुहावजा राशि देने की मांग की।संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंहा ने भी घटना की कड़ी निंदा की और बार कौंसिल से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागु करने की मांग की।संघ के मीडिया प्रभारी महेश रजक ने उक्त घटना पर आक्रोश  जाहिर किया एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की।( लॉ ख सं किसलय कुमार)