अधिवक्ता की हत्या पर अधिवक्ताओ का प्रदर्शन

किसलय कुमार Wed ,07 Oct 2026 09:10:39 am Topstories

पटना।पटना सिविल कोर्ट मे आल इंडिया लायर्स यूनियन के तत्वाधान मे अधिवक्ता राज कुमार प्रसाद की अगुवाई मे  अधिवक्ताओं का रोशपूर्ण  प्रदर्शन हुआ।यूनियन के जिला सचिव राज कुमार प्रसाद ने बिहार सरकार से मांग की 24 घंटे के अंदर कटिहार मे हुए अधिवक्ता अंसारी के हत्यारो को पकड़ा जाय एवं स्पीडी ट्रायल कर् हत्यारे को सज़ा दी जाय।और साथ हि साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तुरंत लागु किया जाय।मांगे नहीं पूरे होने पर चरणबद्ध तरके से आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन मे वीरेंद्र शर्मा,विनोद सिंह, विजय कुमार,अजय कुमार,महेश रजक,शिवानंद गिरी,अनामिका कुमारी आदि अधिवक्ता शामिल हुए।आल इंडिया एडवोकेट प्रेस एसोसिएशन भी इस रोशपूर्ण प्रदर्शन मे भाग लिया। (लॉ ख सं किसलय कुमार)