"> " /> " />
 

आल इंडिया लायर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन एवं सेमिनार संपन्न

लॉ रिपोर्टर Tue ,01 Sep 2026 08:09:08 am Newsupdates

पटना। दिनांक 26 अगस्त को आल इंडिया लायर्स यूनियन के पटना हाई कोर्ट यूनियन का सांगठनिक चुनाव और सम्मेलन एवं उक्त अवसर पर आयोजित " लोकतंत्र मे अधिवक्ताओं की भूमिका" विषयक पर सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर स्वर्गीय राजीव राय के चित्र पर अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पण कर नमन किये। सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरीय अधिवक्ता सह बिहार स्टेट बर कौंसिल के सदस्य श्री योगेश चंद्र वर्मा थे।इस अवसर पर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमा शंकर भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अध्यक्ष्ता श्री वीरेंद्र नाथ मिश्रा तथा संचालन श्री शैलेश प्रसाद सिंह और महेश्वर प्रसाद नेकिया।धनजय कुमार सिंह ने सम्मलेन के 15 सदस्यीय नई कमिट का गठन किया।