महिला दारोगा पूनम कुमारी को तीन साल की सज़ा

लॉ रिपोर्टर Wed ,24 Jun 2026 08:06:22 am Administration

पटना। पटना की विशेष अदालत ने रिश्वत लेने के जुर्म मे मंगलवार को बिहार पुलिस की सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी को तीन वर्षों की सश्रम कारवास की सज़ा के साथ दस हज़ार रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाया है।जुर्माने की राशि अदा ना करने पर तीन मह के कारावास की सज़ा अलग से भुगतनी होगी।