Tuesday, October 27, 2026
लद्दाख मे हाईकोर्ट बेच शुरु
अधिवक्ता की हत्या पर अधिवक्ताओ का प्रदर्शन
अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
कोर्ट जा रहे अधिवक्ता की हत्या
व्यवहार न्यायालय कर्मचारी 7 को मनाएंगे ब्लैक डे
गांधी जयंती पर आज रिहा होंगे 44 बुजुर्ग बंदी
जमुई बार एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले आसान हिंदी मे सुन और पढ़ सकेंगे
पटना। पुलिस की लापरवाही से पटना के सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा होते होते बचा।पटना सिविल कोर्ट के अभियोजन कार्यालय में दोपहर को बम विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। दरसअल कदमकुआं के दरोगा उमाकांत राय पटेल हॉस्टल से ज़ब्त किए गए दो केन बम और साथ खाली केन सब्जी लाने वाले झोले में लेकर एफएसएल जांच की अनुमति लेने अभियोजन कार्यालय पहुंचे थे।सभी को टेबल पर रख दिया।इसी बीच ऊपर रखा में से एक केन बम टेबल से नीचे गिर गया और तेज धमाका के साथ विस्फोट कर गया।मौके पर अफरा तफरी मच गई।इस विस्फोट में दारोगा , अभियोजन पदाधिकारी और सिपाही संजय कुमार घायल हो गए।घटना के समय महिला अभियोजन पदाधिकारी,एक पुरुष अभियोजन पदाधिकारी और जिला अभियोजन पदाधिकारी अपने कक्ष के बैठे थे।जिला जज प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।पुलिस की लापरवाही से अधिवक्तागण में काफी रोष था। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस के बड़े पदाधिकारी काफी लेट से वहां पहुंचे थे।