जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर अदालत में 9महीने पुराने विवाद को लेकर एक गाय को अदालत में पेश किया गया। दरसअल गाय के मालिकाना हक को लेकर एक शिक्षक श्याम सिंहऔर पुलिस कांस्टेबल ओम प्रकाश के बीच नौ महीने से विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में गाय को अदालत में पेश किया गया था।